10जेएनडी22 : मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत प्रशासन
जींद। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य जांच का जागरुकता शिविर कलाम बाल आश्रम में लगाया गया। इस दौरान मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मोनिका ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य है हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है और मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति ही समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकता है। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समाज के कमजोर वर्गों तक स्वास्थ्य शिक्षा व विधिक सहायता पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहे हैं। शिविर में डॉक्टरों की टीम ने बच्चों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया व उपस्थित बच्चों को संतुलित आहार व्यक्तिगत स्वच्छता और व्यायाम के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। संवाद