फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में कोविड मरीजों को रखने के लिए सिर्फ पांच बेड बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण ने स्वास्थ्य विभाग की सांसें फुला दी हैं। फिलहाल नागरिक अस्पताल के कोविड वार्ड में केवल पांच बेड खाली बचे हैं। स्वास्थ्य विभाग अब नई बिल्डिंग में कोविड मरीजों के लिए व्यवस्था कर रहा है। कोविड मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास 80 ऑक्सीजन सिलिंडर हैं। इनमें से 40 सिलिंडर प्रतिदिन भरवाए जाते हैं। फिलहाल ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग को रविवार को 40 रेमडेसिविर इंजेक्शन मिले थे। पहले दिन ही यह खत्म हो गए। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमितों के लिए हर सुविधा मुहैया करवा रहा है। यदि संक्रमितों की संख्या अधिक हुई तो अस्पताल में बेड की कमी पड़ जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नागरिक अस्पताल के कोविड वार्ड का दौरा कर हर सुविधाओं का जायजा लिया। एसएमओ डॉ. गोपाल गोयल ने कहा कि फिलहाल नागरिक अस्पताल में कोविड मरीजों के लिए हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल में आठ वेंटिलेटर काम कर रहे हैं। जिन मरीजों को सांस लेने में परेशानी है, उनको ऑक्सीजन दी जा रही है। अस्पताल में 80 ऑक्सीजन सिलिंडर हैं। इनमें से प्रतिदिन 40 को भरवाया जाता है। यदि जरूरत पड़ी तो और ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में बने कोविड वार्ड में फिलहाल पांच बेड खाली हैं। यदि इससे अधिक बेड की जरूरत पड़ी तो नई बिल्डिंग में व्यवस्था की जा सकती है। स्वास्थ्य विभाग को रेमडेसिविर इंजेक्शन भी मिल रहे हैं। रविवार को 20 इंजेक्शन मिले थे, जो मरीजों को लगा दिए गए हैं। सोमवार को कुछ और इंजेक्शन मिल जाएंगे। फिलहाल व्यवस्था ठीक चल रही है। यदि संक्रमण इसी प्रकार से बढ़ता गया तो व्यवस्थाएं कम पड़ना लाजमी है। लेकिन इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग अपनी तरफ से परे समर्पणभाव से लगा हुआ है।
नागरिक अस्पताल में कोविड मरीजों के लिए फिलहाल किसी भी चीज की कमी नहीं हैं। प्रतिदिन मरीजों के हिसाब से सुविधाओं की समीक्षा की जाती है। डॉ. गोपाल गोयल की अध्यक्षता में चिकित्सकों की कमेटी बनाई गई है, जो प्रतिदिन कार्यों की समीक्षा करती है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी हर परेशानी से निपटने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. बिमला राठी, पीएमओ नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें