फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खरीदे गए गेहूं में से 8 प्रतिशत का ही हुआ उठान

Tue, 16 Apr 2024 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
15जेएनडी25: अनाज मंडी में लगी गेहंू की ढेरियां। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले में गेहूं की आवक पिछले एक सप्ताह से शुरू हुई है। इसके चलते अब तक जिले की सभी मंडियों में 814210 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। यह आवक पिछले वर्ष की तुलना में काफी कम है। इसके चलते आज के दिन तक बीते वर्ष में 1804910 क्विंटल की खरीद हो चुकी थी। इसी तरह से मंडी में वर्तमान दिन में 29350 क्विंटल की खरीद हुई है, जबकि बीते वर्ष आज के दिन 583300 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी थी।
विज्ञापन


खरीद के मामले में अब तक सफीदों की मंडी सबसे आगे है। इसमें किसानों की 209100 क्विंटल की खरीद हुई है। इसके अलावा दूसरे स्थान पर उचाना मंडी में लगभग 190730 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। तीसरे स्थान पर पिल्लूखेड़ा मंडी रही, जिसमें अब तक 178740 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। इसके अलावा उठान भी सभी मंडियों से 59260 क्विंटल हो चुका है। अब तक उठान आवक का लगभग आठ प्रतिशत हुआ है। इसमें फूड सप्लाई ने 1962, हैफेड ने 4056, एफसीआई ने 12, हरियाणा वेयर हाउस कॉरपोरेशन ने 2124 किसानों से गेहूं की खरीद की। इसके चलते अब तक 8154 किसानों से गेहूं खरीदा गया। अब तक कुल दस करोड़ रुपये की किसानों को गेहूं खरीद की पेमेंट हुई है। किसानों की प्रतिदिन पेमेंट विभिन्न एजेंसियों ने की जा रही है। उठान के 72 घंटे के बाद किसानों को पेमेंट खरीद एजेंसियां जारी कर रही हैं।

किसानों को नहीं होने दी जाएगी परेशानी

मंडी में गेहूं की फसल लेकर आने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए सभी खरीद एजेंसियों को अलर्ट किया गया है। मंडी में गेहूं को सुखाकर किसान लाएं, ताकि आते ही बेचा जा सके। गेहूं में नमी की 12 प्रतिशत मात्रा निर्धारित की गई है। -निशांत राठी, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, जींद।

15जेएनडी25: अनाज मंडी में लगी गेहंू की ढेरियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें