10जेएनडी08: एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों को जानकारी देते हुए कार्यक्रम अधिकारी। स्रोत संस्थ
जींद। राजकीय महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन मंगलवार काे दिन की शुरुआत योग और ध्यान सत्र के साथ हुई।
मुख्य अतिथि एडवोकेट डॉ. दलबीर शर्मा ने छात्राओं को मानसिक एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ाने के गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। भोजन अवकाश के बाद आयोजित व्याख्यान में मुख्य वक्ता डॉ. बबीता पवार ने छात्राओं को कहा कि शिक्षित महिला न केवल अपना भविष्य संवारती है बल्कि एक आत्मनिर्भर समाज की नींव भी रखती है। उन्होंने छात्राओं को लक्ष्य निर्धारण और उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया।
सायंकालीन सत्र में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं ने शिविर में उत्साह भर दिया। वन लेग रेस में आंचल प्रथम रही, जबकि थ्री लेग रेस में आंचल और काजल की जोड़ी ने बाजी मारी। म्यूजिकल चेयर में पल्लवी विजेता बनीं। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीति और डॉ. रीतू मौजूद रही।