फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आईटीआई में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 से

विज्ञापन
03जेएनडी05-कैथल रोड स्थित राजकीय आईटीआई का फोटो। संवाद
विज्ञापन
जींद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया छह से 20 जून तक चलेगी। राजकीय आईटीआई जींद के प्राचार्य नरेश कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों को दाखिला प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए संस्थान में चार हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

यहां पर आवेदक संस्थान में आकर निशुल्क ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदकों को पंजीकरण से पहले अपने सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो तैयार कर लेने चाहिए, जिससे बाद में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
दाखिला संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक विभाग की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट आईटीआई हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्राचार्य ने कहा कि जिला के अंतर्गत संचालित राजकीय आईटीआई संस्थानों में कुल 2928 सीटें स्वीकृत की गई हैं।
विज्ञापन

इनमें प्रमुख संस्थान राजकीय आईटीआई जींद में 920 सीट, राजकीय आईटीआई महिला विंग में 272 सीट, जुलाना आईटीआई में 256, उचाना खुर्द में 152, नरवाना में 820, डूमरखां महिला आईटीआई में 184, मुआना में 88 और खेड़ाखेमावती में 236 सीट शामिल हैं।
वहीं, जिले के विभिन्न निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 2556 सीटें स्वीकृत की गई हैं। इनमें से प्रमुख संस्थान पहल प्राइवेट आईटीआई जींद में 272, श्रीबालाजी प्राइवेट आईटीआई सफीदों में 80, आर्य प्राइवेट आईटीआई उचाना खुर्द में 168, नाथजी प्राइवेट आईटीआई उचाना में 108, मयंक प्राइवेट आईटीआई रधाना में 40, आर्य प्राइवेट आईटीआई ललितखेड़ा में 140, आकाश प्राइवेट आईटीआई जींद में 224, नरवाना प्राइवेट आईटीआई में 256, ज्ञान सागर मोहल खेड़ा आईटीआई में 292 सीट शामिल हैं।
विज्ञापन

इस प्रकार कुल 5484 सीटों पर नए अभ्यर्थियों को आईटीआई में दाखिले का अवसर प्राप्त होगा। इच्छुक अभ्यर्थी समय रहते पंजीकरण कर लाभ उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें