जुलाना। थाना क्षेत्र के वार्ड से नाबालिग लड़की लापता हो गई। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। जुलाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जुलाना के वार्ड निवासी एक युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 16 वर्षीय बहन आठवीं कक्षा में पढ़ती है। शनिवार को परिवार के सदस्य छत पर बैठे थे। दोपहर करीब तीन बजे उसकी बहन बाहर के गेट को ताला लगाकर घर से लापता हो गई। आसपास और रिश्तेदारियों में काफी तलाश की लेकिन कोई भी सुराग नहीं लगा। जुलाना थाना पुलिस ने युवक की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।