फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक विधायक के पास नहीं सवाल, तीन करेंगे विकास, चोरी और पानी निकासी पर सवाल

विज्ञापन
विधायक सुभाष गांगोली। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जिले के पांचों विधायक सोमवार से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में जिले की समस्याओं को लेकर सवाल उठाएंगे और जींद में विकास कार्यों को गति देने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

जींद से भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा जींद नगर परिषद का तीन वर्ष के कार्यों का हिसाब मांगेंगे। डॉ. मिड्ढा ने कहा कि नगर परिषद ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में कितने विकास कार्य करवाए, कितना पैसा राज्य सरकार से मिला और कितना केंद्र सरकार से इन सबका हिसाब मांगेंगे। इसके अलावा इस पैसे में से कितना किन-किन कार्यों पर खर्च हुआ। डॉ. मिड्ढा शहर के कई विकास कार्यों को जल्द गति मिलने के बारे में विधानसभा में सवाल करेंगे। वन विभाग द्वारा वर्ष 2018-19 में कितने पौधे लगाए गए तथा कितने पैसों की विभाग ने लकड़ी बेची। शहर की सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सरकार की क्या योजना है। इसके अलावा जींद में औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार के पास क्या योजना है।
जुलाना से जजपा विधायक अमरजीत सिंह ढांडा विधानसभा में जुलाना क्षेत्र के गांवों में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था करने, गंदे पानी की निकासी करवाने के सवाल करेंगे। जुलाना क्षेत्र में सड़कों का सुधार करने तथा पिछले वर्ष बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से फसलें बर्बाद होने के सवाल उठाएंगे। ढांडा सरकार से जुलाना विधानसभा क्षेत्र के खेतों में बारिश के पानी की निकासी के लिए क्या प्रबंध कर रही है का सवाल करेंगे। नरवाना के विधायक रामनिवास सूरजाखेड़ा ने कहा कि जिस समय विधानसभा में सवाल करने के लिए सवाल देने थे, वह बाहर थे, इसलिए उनका कोई भी सवाल नहीं लगेगा। यदि समय मिला तो वह नरवाना के विकास की योजना के बारे में सरकार से सवाल करेंगे। सफीदों के विधायक सुभाष गांगोली ने कहा कि सफीदों क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर वह विधानसभा में सवाल करेंगे। सफीदों में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश देने की मांग करेंगे। इसके अलावा सफीदों में सड़कों के निर्माण, औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करवाने तथा गांवों में पीने के पानी की उचित व्यवस्था के साथ-साथ शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की योजनाओं के बारे में सवाल करेंगे। गांगोली ने कहा कि गंदे पानी की निकासी का मुद्दा भी वह विधानसभा में उठाएंगे।

विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा।- फोटो : Jind

विधायक अमरजीत ढांडा।- फोटो : Jind

विधायक रामनिवास सूरजाखेड़ा।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें