फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गल्ले से एक लाख रुपये नकदी और 50 हजार की माला चोरी

Sat, 07 Oct 2023 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। शहर के फव्वारा चौक पर जनरल स्टोर के गल्ले से चोर एक लाख रुपये और लगभग 50 हजार रुपये की माला चोरी कर ले गए। चोरों ने दुकान के ऊपरी मंजिल का दरवाजा तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


शहर के नवीन कुमार ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका सेठों वाली धर्मशाला के सामने जनरल स्टोर है। वह होल सेल का कार्य करते हैं। चार अक्तूबर को वह दुकान पर ताला लगाकर गए थे। जब वह अगले दिन सुबह दुकान पर आए तो देखा कि दुकान का ताला बाहर से बंद था। जब दुकान खोली तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। गल्ले का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखे एक लाख रुपये गायब थे। विवाह शादियों के लिए तैयार की गई लगभग 50 हजार रुपये की माला भी नहीं मिली। इससे उसको लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हो गया। जांच अधिकारी रामरतन ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें