फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कार की टक्कर से एक दोस्त की मौत, दूसरा गंभीर

Sun, 28 Apr 2024 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। बीबीपुर गांव के पास बाइक सवार दो दोस्तों को कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में राजपुरा भैण गांव निवासी मोहित की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। मनोज को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में राजपुरा भैण गांव निवासी सुभाष ने बताया कि उनके भतीजे मोहित की दोस्ती सरसोद बिछपड़ी निवासी मनोज के साथ थी। मोहित अपने मामा के गांव में गेहूं कटवाने के लिए गया हुआ था। वहां पर उसका दोस्त मनोज कंबाइन लेकर गया हुआ था। सुभाष ने बताया कि मोहित वहां से अपने घर राजपुरा भैण आता-जाता था। 26 अप्रैल की शाम 7 बजे मोहित और मनोज बाइक पर तालू गांव जा रहे थे। बाइक मोहित चला रहा था। जब वह बीबीपुर गांव के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रही होंडा इमेज कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मोहित और मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया, जबकि मनोज की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। सदर थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें