फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बेटी दो घरों की शान : महेंद्र सिंह

Thu, 08 May 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी03-जाजवान गांव में ग्रामीणों को कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने को लेकर जागरूक करते हुए स्व - फोटो : स्रोत अधिवक्ता
विज्ञापन
जींद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरकरामजी के अंतर्गत जाजवान गांव में ब्लॉक एजुकेटर महेंद्र सिंह और स्वास्थ्य सुपरवाइजर ईशवंती देवी की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया। इसमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर जागरूक किया गया और पीएनडीटी एक्ट के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

ब्लॉक एजुकेटर महेंद्र सिंह ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या एक जघन्य अपराध है। उन्होंने कहा कि एक बेटी दो घरों की शान होती है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बेटियों की सुरक्षा, उच्च शिक्षा, भ्रूण हत्या को रोकना और लिंग अनुपात संतुलित करना है। इस मौके पर सुशील शर्मा, रीनू शर्मा, राजकुमारी, कमलेश, बिमला, निर्मला, नीलम, नीता, पूनम, कविता, रितु, मूर्ति और बीरमति भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें