जुलाना। नए बस स्टैंड के पास जुलाना थाना पुलिस ने अवैध देसी पिस्तौल और दो कारतूस के साथ एक आरोपी को काबू किया है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक की पहचान कंडेला गांव निवासी मोहन उर्फ खड्डू के रूप में हुई। जुलाना थाना पुलिस ने मोहन के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी।