फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कार के नीचे आने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत

Sat, 01 Mar 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जलालपुरा गांव में गली में खेल रहा डेढ़ साल का बच्चा कार की चपेट में आ गया। घटना के तुरंत बाद घायल हालत में बच्चों के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। बच्चा अपनी मां के साथ नाना के घर आया हुआ था और गली में खेल रहा था। वहां गाड़ी चालक ने बिना देखे गाड़ी को बैक कर दिया, जिससे बच्चा टायर के नीचे आ गया। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। कैथल जिले के गांव प्यौदा का डेढ़ वर्षीय यूविन कई दिन से अपने नाना जयसिंह के घर पर गांव जलालपुरा कलां आया हुआ था। वीरवार शाम को वह गली में खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोस में ही एक युवक कार लेकर शादी का कार्ड देने के लिए गांव जलालपुरा कलां आया हुआ था। जब वह युवक कार्ड देकर कार को मोड़ने के लिए पीछे करने लगा तो गली में खेल रहा यूविन कार के टायर के नीचे आ गया। इस पर यूविन को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें