फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग दंपती के बैग से डेढ़ लाख रुपये और जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रोडवेज की बस में सवार होकर नरवाना से कालवन जा रहे एक बुजुर्ग दंपती के बैग से डेढ़ लाख रुपये और सोने के जेवरात चोरी हो गए। गढ़ी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गढ़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में कालवन निवासी टेकचंद नैन ने बताया कि वह 21 जनवरी को नरवाना से बस में अपने गांव कालवन जा रहे थे। उनके बैग में डेढ़ लाख रुपये और 35 ग्राम सोने के जेवरात थे। जब वह बस में चढ़े तो उन्होंने अपना बैग बस की अगली खिड़की में रखा था और वह नजदीक ही खड़े थे। इसके बाद उनको बस चालक के पिछली सीट पर बैठने की जगह मिल गई। उनका बैग वहां सामने ही रखा हुआ था। जब वह घर पहुंचे तो बैग में रखी नकदी और जेवरात गायब मिले। जांच अधिकारी एचसी रामनिवास ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें