23जेएनडी43: जयंती देवी मंदिर में मां जयंती की पूजा करते हुए श्रद्धालु। पुजारी
जींद। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी मंदिर श्रद्धालुओं से खचाखच भरे रहे। नवरात्रों में शहर में जगह-जगह कीर्तन आयोजित होने के कारण पूरा शहर मां दुर्गा की भक्ति में लीन हो गया है। जैसे-जैसे शाम होनी शुरू होती है वैसे-वैसे मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ने लगती है। नवरात्र के दूसरे दिन भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की।
जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि सुबह पांच बजे से ही मंदिर में भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो जाती है जिनमें महिलाओं व छोटे बच्चों की संख्या अधिक होती है। उन्होंने बताया कि अन्य दिनों की अपेक्षा नवरात्र में भक्तों की भीड़ मंदिरों में ज्यादा जुटती है।
श्रद्धालु जल्द से जल्द मां दुर्गा के दर्शनों के अभिलाषी होते हैं। श्रद्धालुओं का यह क्रम सुबह 11 बजे तक चलता है। शाम पांच बजे से श्रद्धालु फिर से मंदिर में आना शुरू हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में नवरात्र पर्व पर जागरण का आयोजन किया जा रहा है।
इसके अलावा शहर के रघुनाथ मंदिर, शीतला माता मंदिर, वैष्णवी धाम, बनभौरी माता, राधा कृष्ण मंदिर, दुर्गा मंदिर, हनुमान मंदिर में आयोजित सत्संग तथा कीर्तनों से पूरा शहर भक्तिमय हो गया है।
23जेएनडी43: जयंती देवी मंदिर में मां जयंती की पूजा करते हुए श्रद्धालु। पुजारी