फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दूसरे दिन पॉलिथिन का प्रयोग करने वाले 10 व अतिक्रमण करने वाले दो दुकानदारों के काटे चालान

विज्ञापन
21जेएनडी27: मेडिकल स्टोर पर पालिथिन का प्रयोग करने पर चालान करते हुए कर्मचारी।
विज्ञापन
नरवाना। नगर परिषद द्वारा दूसरे दिन भी शहर में पॉलिथिन मुक्त अभियान चलाया गया। पॉलिथिन मुक्त अभियान के तहत वीरवार को नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा शहर के न्यू बस स्टेंड, नेहरू पार्क के पास दुकानदारों द्वारा पॉलिथिन प्रयोग किए जाने व अतिक्रमण किए जाने को लेकर चालान किए।
विज्ञापन


इस दौरान बस स्टैड के पास फल व सब्जी की रेहड़ी लगाने वालों को भी पालिथिन का प्रयोग न करने बारे समझाया। एसआई विशाल ने बताया कि शहर के न्यू बस स्टैंड के नजदीक 10 दुकानदारों के पालिथिन प्रयोग किए जाने पर चालान काटे गए। वहीं दुकानदार जो अपनी दुकान को आगे तक बढ़ाकर अतिक्रमण किए हुए थे। ऐसे दो दुकानदारों के भी चालान काटे गए। इस दौरान सभी कर्मचारियों द्वारा दुकानदारों को हिदायत दी गई कि नियमों के अनुसार व पालिथिन का प्रयोग नहीं करें। इस अवसर पर राकेश, सुदीप नैन, बंटी व तरसेम दरौगा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें