33-दुर्गा भवन मंदिर में भजन कीर्तन करते श्रद्धालु । स्रोत : श्रद्धालु
रोहतक। शारदीय नवरात्र के आठवें दिन रविवार को माता महागौरी की पूजा अर्चना की गई। महाअष्टमी पर मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। प्राचीन श्री शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने अष्टमी की पूजा की और मंगलकामना की। मंदिर के महंत थानेश्वर दास ने बताया कि माता महागौरी दुर्गा का आठवां स्वरूप हैं।
शहर के दुर्गा मंदिरों में विशेष शृंगार और आरती का आयोजन किया गया। अष्टमी तिथि सुबह 8:27 बजे से शुरू हुई है। वहीं, दुर्गा भवन मंदिर के पुजारी आचार्य मनोज मिश्र ने बताया कि पंचांग के अनुसार सोमवार को सुबह दुर्गा अष्टमी मनाई जाएगी। मंदिर में रविवार को दुर्गा सप्तमी मनाई गई। श्रद्धालुओं की ओर से मंदिर में भजन कीर्तन भी किए गए।