फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सप्तमी पर श्रद्धालुओं ने पूजा कर मां कालरात्रि से मांगी खुशहाली

Tue, 30 Sep 2025 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
29जेएनडी25: जयंती देवी मंदिर में जागरण के दौरान निकाली गई झांकी में प्रस्तुति देते कलाकार। पुजा
विज्ञापन
जींद। शारदीय नवरात्र की सप्तमी के पर सोमवार को जयंती देवी मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर खुशहाली मांगी। जयंती देवी मंदिर में मां दर्शन करने के लिए पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जागरण में जींद से भाजपा विधायक डाॅ. कृष्ण मिड्ढा के बेटे रुद्राक्ष मिड्ढा ने शिरकत की और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

जयंती देवी मंदिर में सोमवार को अलसुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई थी। दिन निकलते-निकलते मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु जमा हो गए और चारों ओर मां भगवती के जयकारे लगे। यह क्रम रात तक जारी रहा। उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों को अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें