फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रक्षाबंधन पर भाइयों का फर्ज निभा रही बसें, बहनों को दे रही सुरक्षित सफर

Fri, 08 Aug 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी09-बस स्टैंड परिसर में बस के इंतजार में खड़ी महिला यात्री और उनके साथ परिजन। संवाद
विज्ञापन
जींद। प्राइवेट बस संचालक शुक्रवार को रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा देने से बचते नजर आए। दोपहर 12 बजे से लेकर साढ़े तीन बजे तक हांसी, गोहाना, पुंडरी, असंध, पानीपत, नरवाना रूट पर प्राइवेट बसों के 60 टाइम मिस रहे।
विज्ञापन

हालांकि साढ़े तीन घंटे के दौरान जींद से बरवाला रूट पर प्राइवेट बस चालकों के कोई टाइम मिस नहीं रहा। इसके चलते महिलाओं और बच्चों को बस के इंतजार में आधा से पौना घंटा तक इंतजार करना पड़ा जबकि आमतौर पर 10 से 12 मिनट पर बूथ से बस चलती है।
महिला निशा, पिंकी, रितु, सोनिया, रूबी, संतोष का कहना था कि रक्षाबंधन पर एक ओर तो सरकार की ओर से महिलाओं के लिए रोडवेज व प्राइवेट बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी है लेकिन प्राइवेट बस चालकों की मनमानी के चलते महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रह है।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों ने अनाउंसमेंट कर प्राइवेट बस चालकों को कहा कि वह सरकार की गाइडलाइन अनुसार बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा करवाएं और निर्धारित समय अनुसार बसों को बूथ पर लगए नहीं तो आरटीए कार्यालय को बसों की टाइम मिस की रिपोर्ट भेजी जाएगी।
बॉक्स
रक्षाबंधन पर फ्री यात्रा की सुविधा महिलाओं को सहूलियत हो गई है। रक्षाबंधन से एक दिन पहले महिलाएं बसों में अपने भाइयों के पास राखी बांधने जा सकती हैं लेकिन कई बार प्राइवेट बस चालक समय पर बसों का संचालन नहीं करते। इस कारण बस के इंतजार में लंबे समय तक बस स्टैंड परिसर में खड़ा रहना पड़ता है।
प्रेमो, महिला यात्री
बॉक्स
प्राइवेट बसों के मिस रूट
हांसी-8
गोहाना-6
पुंडरी-1
असंध-3
पानीपत-7
नरवाना-6
बॉक्स
सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मी रहे मुस्तैद
दोपहर 12 बजे के बाद धीरे-धीरे बस स्टैंड परिसर में यात्रियों की संख्या बढ़ती रही। महिलाओं, बच्चों व अन्य यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मी भी सुरक्षा की दृष्टि से मुस्तैद हो गए। पुलिसकर्मी लगातार बस स्टैंड परिसर में घूमते रहे जिससे चोरी की घटना नहीं हो। पुलिसकर्मी यात्रियों को बस स्टैंड में बस में सीट दिलवाने को लेकर मदद करते हुए नजर आए। रोडवेज कर्मचारियों भी अनाउंसमेंट करते रहे कि भीड़ में चोरों से सावधान रहे और अपने सामान का ध्यान रखें।
वर्जन
आरटीए कार्यालय की ओर से टीम खुद प्राइवेट बसों की मॉनिटरिंग कर रही है। इसके अलावा रोडवेज कर्मचारियों की ओर से प्राइवेट बसों के टाइम मिस की जो रिपोर्ट तैयारी की गई है उसे आरटीए कार्यालय के पास भेजा जाएगा।
राहुल जैन, रोडवेज महाप्रबंधक जींद डिपो।

08जेएनडी09-बस स्टैंड परिसर में बस के इंतजार में खड़ी महिला यात्री और उनके साथ परिजन। संवाद

08जेएनडी09-बस स्टैंड परिसर में बस के इंतजार में खड़ी महिला यात्री और उनके साथ परिजन। संवाद

08जेएनडी09-बस स्टैंड परिसर में बस के इंतजार में खड़ी महिला यात्री और उनके साथ परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें