जींद। डॉ. बीआर आंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी ने सोमवार को शहीदी पार्क में शहीदी दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसाइटी के प्रधान राजेश पहलवान ने की। इस दौरान सोसाइटी के सदस्यों ने शहीदी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को नमन किया। पूर्व महासचिव दलबीर सिंह आल्याहन ने कहा कि हमें जाति-धर्म की दीवारों से ऊपर उठकर उन क्रांतिकारियों के आदर्शों को अपनाना चाहिए जिन्होंने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया। इस अवसर पर उपप्रधान महेंद्रपाल विवियान, कमल चोपड़ा, दयानंद विवियान, मंगलचंद ग्रोवर, सतीश काजल और वजीर कटारिया मौजूद रहे।