7 सफीदों 2 बाजारों में दीपावली पर नृत्य करते हुए किन्नर। स्रोत बाजार दुकानदार
सफीदों। दिवाली के अवसर पर किन्नर समाज की सदस्यों ने नगर के विभिन्न बाजारों में पहुंचकर नाच-गाकर दुकानदारों को शुभकामनाएं दीं और उनके परिवारों की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम का नेतृत्व सीनू महंत ने किया। उन्होंने कहा कि त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश देते हैं। नगर के लोग हर त्योहार पर उनका सम्मान के साथ स्वागत करते हैं और श्रद्धा स्वरूप बधाई देते हैं। इस अपनापन से उन्हें भी खुशियां बांटने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर पम्मी महंत, सोनिया महंत, सहेली महंत और मन्नत महंत सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं। संवाद