फोटो 07जेएनडी09-बाजारों में खरीददारी के लिए उमड़ी भीड़। स्रोत राहगीर
उचाना। दिवाली पर्व को लेकर उचाना के बाजारों में खूब रौनक देखने को मिली। त्योहार की खरीदारी के लिए बाजारों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने मिठाइयों, सजावटी सामान, कपड़ों, बर्तनों और अन्य घरेलू जरूरतों की जमकर खरीदारी की। त्योहार पर बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए। बाजारों में जाम की स्थिति पैदा न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए थे। बाजारों में पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। वहीं अंडरपास और पुराने बस स्टैंड के पास बैरिकेड्स लगाए गए, ताकि बड़े वाहनों का बाजारों में प्रवेश रोका जा सके और लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। त्योहार को देखते हुए दुकानदारों ने भी अपनी-अपनी दुकानों के आगे अलग-अलग सामान की सेल लगाई हुई थी। आकर्षक सजावट और खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ से बाजारों में दिनभर चहल-पहल बनी रही।