11जेएनडी27-गांधीनगर में सफाई करते हुए कर्मचारी। संवाद
नरवाना। सामाजिक एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के निर्देश पर नगर परिषद ने शहर में विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की। वीरवार को वार्ड नंबर-14 चमेला कॉलोनी, भाट कॉलोनी और गांधी नगर से किया। इस दौरान सफाई निरीक्षक प्रदीप लोट के तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने सभी सफाई कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए और सफाई व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी।
यह विशेष अभियान चेयरपर्सन मुकेश मिर्धा के नेतृत्व में चलाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य शहर को साफ-सुथरा बनाना और नालियों व गलियों में जमा गंदगी को हटाना है। वार्ड नंबर 14 में कचरे के ढेरों को तुरंत उठाकर ट्रालियों में डाला जा रहा है। इसके साथ-साथ गली-मोहल्लों में सफाई की जा रही है ताकि पानी की निकासी सुचारू रूप से हो।
इस अभियान में करीब 70 सफाई कर्मचारी जुटे हुए हैं। सफाई कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि हर गली, नुक्कड़ और कूड़े के ढेर को पूरी तरह साफ किया जाए। वार्ड नंबर 14 का कार्य पूरा होने के बाद नगर परिषद इसी प्रकार शहर के अन्य वार्डों में भी सफाई अभियान को आगे बढ़ाएगी। एसआई विशाल ने बताया कि नगर परिषद का उद्देश्य शहर के हर एक कोने को साफ करना है। अभियान की शुरुआत पर पार्षद सत्यवान बेदी, रोहताश, राजपाल दरोगा और तरसेम दरोगा भी मौजूद रहे।