फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जनगणना हस्तपुस्तिका का कार्य समय पर पूरा करें : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के फील्ड वर्क व जनगणना संबंधी कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फील्ड वर्क निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाए और डेटा संग्रहण में शुद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि जिला जनगणना हस्तपुस्तिका में जिले की सामाजिक, आर्थिक, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, परिवहन, पेयजल, बिजली सहित विभिन्न आधारभूत सुविधाओं का अद्यतन विवरण शामिल किया जाता है, जो विकास योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि एक से 30 अगस्त तक ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में फील्ड स्तर पर डेटा संग्रहण किया जाएगा। डीसी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा किसी भी समस्या का समय रहते समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीटीएम मोनिका रानी, डीआरओ राजकुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें