फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराना किला और जींद रियासत की जायदाद पर फिर विवाद

Mon, 29 Feb 2016 11:42 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

जींद रियासत की जायदाद की सुरक्षा नहीं करने और इसका गलत प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए शाही परिवार के लोगों ने प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।

हालांकि प्रशासन पूरी जमीन सरकारी होने का दावा कर रहा है।
इस मामले में शाही परिवार की रानी इंद्रजीत ने कहा कि प्रशासन शाही परिवार को उसकी जमीन पर निर्माण करने से रोक रहा है, लेकिन पुराने किले की जमीन पर करीब 300 लोगों ने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है।

किले की करीब साढ़े सात एकड़ में से आधी से अधिक जमीन पर कब्जा हो चुका है, लेकिन प्रशासन ने कभी इसको रोकने का प्रयास नहीं किया। रानी इंद्रजीत का आरोप है कि प्रशासन शेष जमीन पर भी कब्जा कराना चाहता है।
विज्ञापन


अस्पताल बनाने के लिए दी थी जमीन
रानी इंद्रजीत के अनुसार जिस जगह पर फिलहाल पालिका बाजार है, यह जमीन राजा रणबीर सिंह ने अस्पताल के लिए सरकार को दान दी थी, लेकिन यहां सरकार ने बाजार बना दिया। यह शाही परिवार की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि पुराने किले की जमीन भी जेल के लिए दी गई थी, लेकिन अब यहां से जेल शिफ्ट हो चुकी है। ऐसे में यह जमीन वापस शाही परिवार को मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


सरकारी है जमीन
यह सारी जमीन सरकारी है। अवैध कब्जे हटाने की प्रक्रिया भी प्रशासन द्वारा चलाई जा रही है। प्रशासन किसी को भी यह जमीन नहीं दे सकता। कानून के अनुसार ही सभी कार्रवाई की जाएंगी।
रामफल कटारिया, तहसीलदार, जींद।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें