फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों-गलियों के निर्माण में तेजी लाएं अधिकारी : डीसी

Fri, 09 Aug 2024 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी09: समाधान ​शिविर में ​शिकायतें सुनते हुए डीसी मोहम्मद इमरान रजा। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। लघु सचिवालय के सभागार में वीरवार को डीसी मोहम्मद इमरान की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। डीसी ने प्रत्येक फरियाद की समस्या को ध्यान से सुना और त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। कुछ लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निदान किया गया। वीरवार को शिविर में 93 समस्याएं आईं।
विज्ञापन

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़कों व गलियों की मरम्मत के कार्यों में तेजी लाएं। पानी निकासी और सीवर के टूटे हुए ढक्कनों की समस्या का जल्द समाधान किया जाए। आमजन को इन कारणों से समस्या नहीं होनी चाहिए। गौरतलब हैं की भटनागर कॉलोनी निवासी रेखा ने बताया कि उनकी गली में सीवर वा ढक्कन टूटा होने के कारण दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। इस पर संज्ञान लेते हुए डीसी ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की हर समस्याओं को गंभीरता से लेना सुनिश्चित करें। इस अवसर जिला परिषद की सीईओ डाॅ. किरण सिंह, जींद एसडीएम राकेश सैनी, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

08जेएनडी09: समाधान शिविर में शिकायतें सुनते हुए डीसी मोहम्मद इमरान रजा। स्रोत प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें