फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एक पेड़ मां के नाम करेंगे ढाई लाख पौधे

Fri, 09 Aug 2024 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी13-अतिरिक्त मुख्य सचिव की कॉन्फ्रेसिंग में हिस्सा लेते अधिकारी। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वीरवार को सभी डीसी के साथ बैठक की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चलाई गई प्रतिष्ठित योजना एक पेड़ मां के नाम की मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए अपने-अपने जिलों में 16 अगस्त को कम से कम दो लाख या उससे अधिक पौधे लगाकर उनकी जीओ टैगिंग करनेे के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव अमित अग्रवाल भी मौजूद रहे। अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण ने बताया कि 16 अगस्त को सुबह 9 बजे कैथल में मुख्यमंत्री नायब सिंह पौधरोपण की शुरुआत करेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि कैबिनेट में फैसला लिया गया कि 15 अगस्त को सभी अमृत सरोवरों पर भारी संख्या में पौधरोपण किया जाए। सभी पौधों की जियो टैगिंग अतिआवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला वन मंडल अधिकारी के पास पर्याप्त मात्रा में पौधों की सैपलिंग हो और किसी भी सूरत में प्रत्येक जिले में 2.5 लाख पौधरोपण करवाया जाए। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने आश्वस्त करते हुए कहा कि उन्होंने दो लाख पौधों का इंतजाम कर ढाई लाख का टारगेट रखा है और इसे पूरा किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में पौधरोपण अभियान को लेकर विशेष रूपरेखा तैयार की गई है। खाली पड़ी भूमि को चिह्नित करते हुए पौधरोपण की तैयारी पहले से ही कर ली गई है। सरकारी विभागों के अलावा स्वयंसेवी संस्थाओं, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से पौधे रोपित किए जाएंगे। उन्होंने आमजन से बरसाती सीजन में पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला वन अधिकारी पवन ग्रोवर, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी संदीप भारद्वाज भी मौजूद रहे।

जिला की आठ नर्सरियों से निशुल्क ले सकते है पौधे

डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिले की आठ नर्सरियों से निशुल्क पौधे लेकर लगा सकते हैं। इन नर्सरियों के रेंज अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में बीड़ नर्सरी, गतौली नर्सरी, हर्बल पार्क नर्सरी, नरवाना नर्सरी, उझाना नर्सरी, बड़ौदा नर्सरी, सफीदों नर्सरी, पिल्लूखेड़ा नर्सरी से पौधे निशुल्क ले सकते हैं।

08जेएनडी13-अतिरिक्त मुख्य सचिव की कॉन्फ्रेसिंग में हिस्सा लेते अधिकारी। स्रोत प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें