09जेएनडी09: पटवारी, कानूनगो व कृषि विभाग से संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए एसडीएम मनीष कु
सफीदों। मेरी फसल मेरा ब्योरा योजना के तहत फसलों के मिस मैच के संबंध में मंगलवार को एसडीएम मनीष कुमार फोगाट की अध्यक्षता में लघु सचिवालय में बैठक हुई। इसमें सफीदों और पिल्लूखेडा के पटवारी, कानूनगो तथा कृषि विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में योजना से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया गया।
एसडीएम ने फसलों की मिस मैच की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उसके तुरंत निस्तारण के लिए कहा। मेरी फसल मेरा ब्योरा में जो रिजेक्ट दिखाया गया है उसका दोबारा से सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए किसान हेल्प डेस्क बनाएं, ताकि किसान को अपनी फसल बेचने में असुविधा न हो। इस अवसर पर कृषि विभाग के डाॅ. जितेंद्र सरोहा, एडीओ डॉ. रविंद्र रेढू, डाॅ. मनजीत, कानूनगो जसबीर, पटवारी सतीश, अमित व राजकुमार मौजूद रहे।
09जेएनडी09: पटवारी, कानूनगो व कृषि विभाग से संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए एसडीएम मनीष कु