फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र की योजनाओं को अपडेट रखें अधिकारी : सचिव

Fri, 25 Oct 2024 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
24जेएनडी30-सचिव वीश्रीनिवास की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में मौजूद अधिकारी और कर्मचारी। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग के सचिव वी श्रीनिवास ने प्रदेश के उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि वे केंद्र सरकार की ओर से चलाई गई सभी योजनाओं को अपडेट रखें और इनका फायदा प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित करें। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने सचिव को बताया कि जिले में केंद्र सरकार की चलाई जा रही प्रत्येक योजनाओं पर पूरी निगरानी के साथ कार्य किया जा रहा है। पात्र व्यक्ति को इन योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

वीसी के बाद डीसी ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे ग्राम सचिवों के माध्यम से सरपंचों को मोटिवेट करें और यह भी रिपोर्ट रखें कि किस गांव में कितनी योजनाओं का लाभ दिया जा चुका है। अच्छा कार्य करने वाली दो ग्राम पंचायतों को 26 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बिंदुवार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री पोषण योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, ग्रामीण योजना व अन्य योजनाओं के बारे में रिपोर्ट ली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वे योजनाओं से संबंधित सारा डाटा अपडेट रखें कि कितने व्यक्तियों को किस-किस योजना का लाभ दिया जा चुका है। कितनों को दिया जाना है। उसकी जानकारी प्रत्येक अधिकारी को होनी जरूरी है। प्रत्येक पात्र व्यक्तियों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। इस दौरान एडीसी विवेक आर्य, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, एलडीएम विनोद कुमार भी मौजूद रहे।

24जेएनडी30-सचिव वीश्रीनिवास की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में मौजूद अधिकारी और कर्मचारी। स्रोत प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें