फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: काम छोड़ डीएपी के लिए लाइन में किसान

Fri, 25 Oct 2024 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। डीएपी खाद के लिए किसान कई दिनों से परेशान हैं। सरकारी गोदामों के बार-बार चक्कर लगाने के बाद भी खाद नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

वीरवार को भी खाद के लिए काफी संख्या किसान पुरानी अनाज मंडी पहुंचे, मगर वहां पर उनकी लंबी-लंबी लाइन लग गईं। दोपहर तक खाद का वितरण शुरू नहीं होने पर उनके सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों का कहना था कि वह सुबह पांच बजे से खाद लेने के लिए लाइन में खड़े हैं। जब खाद वितरण शुरू हुआ तो पीछे से आगे आकर कुछ लोगों ने पहले ही खाद ले लिया। मामले को बढ़ता देख कृषि विभाग के अधिकारी डॉ. बलजीत लाठर मौके पर पहुंचे और किसानों को समझा-बुझाकर शांत करवाया।

वीरवार को हैफेड के कार्यालय पर किसान खाद लेने के लिए आए हुए थे। जिन किसानों को खाद के कट्टे वितरित किए जाने थे, असल में उन कट्टों की एंट्री मशीन में नहीं की हुई थी। अब ऐसे में इसे खाद की किल्लत कहें या फिर सिस्टम की लापरवाही, जिसकी वजह से किसानों काफी देर तक इंतजार करते रहे। नारेबाजी कर रहे किसानों ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी सुध नहीं ले रहे और न ही विभाग के अधिकारी मौके पर आकर किसानों को खाद दिलवाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि धान की फसल की कटाई हो चुकी है, अब आगे की फसल की तैयारी करनी है। ऐसे में यदि खाद नहीं मिलेगी तो वह कैसे गेहूं फसल की तैयारी कर पाएंगे। उन्हें जल्द खाद उपलब्ध नहीं करवाई गई तो वह कोई भी बड़ा फैसला लेने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को जल्द ही डीएपी खाद उपलब्ध करवाई जाएगी। खाद न होने के कारण किसानों को परेशानी हो रही थी, लेकिन जल्द डीएपी खाद आ जाएगी। -डॉ. बलजीत लाठर, एसडीओ, कृषि विभाग नरवाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें