फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में फसल खरीद, उठान और भुगतान में तेजी लाएं अधिकारी : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सफीदों। धान खरीद सीजन के दौरान किसानों को मंडियों में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। फसल खरीद, उठान और भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। यह निर्देश सफीदों के एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने सोमवार को पिल्लूखेड़ा अनाज मंडी का दौरा कर दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने मंडी में खरीद व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी मापदंडों के अनुसार नमी और सफाई की जांच कर फसल की खरीद तुरंत सुनिश्चित की जाए। मंडी में पहुंचने वाली फसल का समय पर उठान करवाया जाए। एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को मंडी में तुरंत बारदाना उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर पिल्लूखेड़ा मार्केट कमेटी की सचिव सुनील कुमारी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक सुभाष नायक, उपनिरीक्षक विकास खर्ब भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें