09जेएनडी22: आमरण अनशन पर बैठे दंडी स्वामी का हाल चाल पुछने मौके पर पंहुचे नगरा युक्त सुरेंद्र स
जींद। अस्थायी विश्राम स्थल की मांग को लेकर जलेबी चौक पर बैठै कृष्णाश्रम दंडी स्वामी से शुक्रवार को प्रशासनिक अफसरों ने मुलाकात की। आमरण अनशन के संबंध में जिला प्रशासन लगातार संपर्क में है और पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।
डीसी मोहम्मद इमरान रजा के निर्देशानुसार संबंधित प्रशासनिक अधिकारी स्वामी से संवाद कर रहे हैं। कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन की तरफ से स्वामी से उनके स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और आमरण अनशन समाप्त करने का आग्रह भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगरा युक्त सुरेंद्र सिंह, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ऋषिकेश, नायब तहसीलदार बलराम जाखड़ सहित अन्य अधिकारी समय-समय पर स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे है।
इसके अलावा स्वामी के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम भी तैनात की गई है। इसी क्रम में स्वामी का ब्लड प्रेशर, यूरिन सहित अन्य मेडिकल जांच करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से हर स्तर पर चौकसी बरती जा रही है। स्वामी की मांगों पर नियमों और प्रावधानों के तहत विचार किया जा रहा है। गोवंश की सुरक्षा, आमजन की सुविधा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए गए हैं और आगे भी उठाए जाएगें।