फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डिजिटल जनगणना की बारीकियों से रूबरू हुए अधिकारी

Fri, 13 Mar 2026 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी09: डीसी मोहम्मद इमरान रजा अ​​धिकारियाें की बैठक लेते हुए। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। जिला सचिवालय सभागार में वीरवार को चार्ज सेंसस अधिकारियों, सेंसस क्लर्क और तकनीकी सहायकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसका उद्देश्य जनगणना कार्य को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए अधिकारियों को नई व्यवस्था और डिजिटल प्रणाली की जानकारी देना रहा।
विज्ञापन


डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है। इसके आधार पर विकास योजनाओं का निर्माण और संसाधनों का उचित वितरण सुनिश्चित किया जाता है। इस बार जनगणना डिजिटल माध्यम से की जाएगी। इसलिए सभी अधिकारियों को तकनीकी पहलुओं की जानकारी होना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि अधिकारी इस डिजिटल जनगणना प्रशिक्षण को गंभीरता से लें ताकि जनगणना का कार्य हो सके। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य में सटीकता और पारदर्शिता बनाए रखना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने कहा कि तहसीलदार व नगर परिषद एवं नगर पालिका के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में जनगणना कार्य से जुड़े कर्मचारियों को समय रहते प्रशिक्षित करें।
विज्ञापन

प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी डिजिटल एप्लिकेशन तथा निर्धारित प्रक्रिया से भली-भांति परिचित हो। उन्होंने निर्देश दिए कि जनगणना से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा में पूरी की जाएं ताकि आगामी प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित की जा सके। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया सीधे तौर पर केंद्र सरकार की निगरानी में है और भविष्य की सभी सरकारी नीतियों, पेंशन योजनाओं व जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का मुख्य आधार बनेगी।
प्रशिक्षण सत्र में निदेशालय से आए डिविजनल इंचार्ज राधा रमन, जिला समन्वय अधिकारी सुखबीर नैन, मास्टर ट्रेनर निधि भाटिया व ट्रेनर प्रो. संदीप शर्मा द्वारा यूजर मैनेजमेंट सिस्टम के बारे में भी बताया गया। जनगणना से जुड़े अधिकारियों के लिए यूजर अकाउंट बनाने, कई अन्य बिंदुओं और प्रबंधन की प्रक्रिया समझाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें