फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान शिविर में शिकायतों का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास करें अधिकारी : एसडीएम

Thu, 04 Jul 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
03जेएनडी06: ​समाधान ​शिविर में शिकायत सुनते हुए एसडीएम मनीष फोगाट। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। लघु सचिवालय में बुधवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एसडीएम मनीष फोगाट ने की। शिविर में 43 शिकायतें आईं। एसडीएम ने अन्य अधिकारियों के साथ शिविर में समस्याओं को सुना और उनके निदान के लिए मौके पर ही दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर छोटी से छोटी समस्याओं को पूरी गंभीरता से नागरिकों की संतुष्टि के साथ निपटाए। शिविर में आई ज्यादातर शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया व अन्य शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करने के आदेश दिए गए। शिविर में रत्ताखेड़ा गांव के बुजुर्ग रामचंद्र पेंशन संबंधित समस्या लेकर आए कुछ महीनों से उनकी पेंशन रुकी हुई है। संबंधित अधिकारी ने बताया कि उनकी पेंशन 11 हजार रुपये की रिकवरी ना होने की वजह से रुकी हुई है। इसी तरह मुआना गांव निवासी 82 वर्षीय श्याम सिंह ने बताया कि उनके बेटे उनकी जमीन हड़पना चाहते हैं। एसडीएम मनीष फोगाट की मार्गदर्शन में एएसआई संजय कुमार को जल्द से जल्द उनकी समस्या के निपटान के निर्देश दिए। इस अवसर शिविर में पब्लिक हेल्थ के एसडीओ भूपेंद्र सिंह, सिंचाई विभाग के एसडीओ विजेंद्र बूरा, एसईपीओ शकूर खान व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें