फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजात के नाम पर किसानों को तंग न करें अधिकारी : छज्जूराम

Thu, 17 Aug 2023 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अलेवा। नगूरां बिजली निगम प्रशासन की ओर से ट्यूबवेलों के लोड बढ़वाने के मामले में वीरवार को भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता छज्जूराम कंडेला के नेतृत्व में किसान नगूरां निगम एसडीओ आनंद कुमार से मिले। किसानों ने आरोप लगाया कि निगम प्रशासन लोड बढ़वाने के नाम पर अनावश्यक कागजातों के नाम पर किसानों को तंग कर रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
किसान नेता छज्जूराम ने नगूरां निगम एसडीओ को बताया कि निगम कर्मचारी ट्यूबवेलों के लोड बढ़वाने के नाम पर किसानों को अनावश्यक कागजातों के रूप में तंग कर रहे हैं। जबकि निगम चेयरमेन पीके दास ने मीटिंग में साफ तौर से बिजली उपभोक्ताओं विशेषकर किसानों को किसी प्रकार से तंग नहीं करने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि निगम प्रशासन द्वारा रात के समय गांव में बिजली के अघोषित कट लगाए जा रहे हैं। इससे रात के समय बच्चों तथा बुजुर्गों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। यही नहीं गांव के लोग बिजली समस्या के मामले मेें रात के समय पावर हाउस में बात करने की कोशिश करते हैं तो किसी कर्मी द्वारा फोन नहीं उठाया जाता है। इसके कारण गांव के लोगों में निगम प्रशासन के प्रति रोष बना हुआ है। किसान नेता ने कहा कि अगर निगम प्रशासन ने उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं किया तो भारतीय किसान यूनियन न्याय के लिए सडक़ों पर उतरेगी और इसकी जिम्मेवारी निगम प्रशासन तथा जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स

किसानों को नहीं आने दी जाएगी कोई समस्या : एसडीओ

बिजली निगम नगूरां के एसडीओ आन्नद कुमार ने बताया कि किसान समस्या को लेकर वीरवार को उनसे मिले थे। किसानों को बिजली समस्या से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए सभी कर्मचारियों तथा जेई को हिदायत दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें