फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : डॉ. वैशाली शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिला स्तरीय अधिकारियों की मासिक बैठक मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में डीसी डॉ. वैशाली शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों और जनसुविधाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
डीसी ने अधिकारियों को लंबित कार्यों का समयबद्ध निपटारा करने और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान डीसी ने लंबित राजस्व मामलों, इंतकाल और म्यूटेशन सहित अन्य मामलों का जल्द निपटारा करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी मामले को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और अधिकारी प्रत्येक लंबित मामले की नियमित समीक्षा करें। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को मुख्यमंत्री घोषणाओं, सीएम विंडो, समाधान शिविर, जनसंवाद, सीपीजीआरएएमएस, पीजी पोर्टल और अन्य जनशिकायतों की अद्यतन रिपोर्ट तैयार रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि लंबित मामलों के समाधान के लिए स्पष्ट कार्ययोजना बनाकर विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए। जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की समीक्षा में डीसी ने सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को दिए जा रहे मिड-डे मील की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
स्कूलों में पेयजल, शौचालय और बिजली सहित मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए लिंगानुपात सुधार, आपकी बेटी मेरी बेटी, एकीकृत बाल विकास योजना, पोषण अभियान, हरियाणा क्रैच पॉलिसी, हरिहर योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर के बारे में जानकारी ली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें