फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के विकास के लिए एस्टीमेट बनाने में जुटे अधिकारी

विज्ञापन
डूमरखा कलां गांव में श्मशानघाट के पास तालाब के दोनों तरफ चहारदीवारी के लिए एस्टीमेट बनाने के लिए - फोटो : Jind
विज्ञापन
हलके के गांवों में विकास कार्य तेजी से हो इसके लिए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा प्रत्येक गांव से 40 से 50 लाख रुपये के एस्टीमेट मांगे गए हैं। इसको लेकर पंचायत विभाग के अधिकारी गांव में जाकर एस्टीमेट बनाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा गत दिनों चंडीगढ़ में हुई जजपा जोन प्रभारियों की बैठक में हर गांव की समस्या दूर करने के लिए 40 से 50 लाख रुपये के एस्टीमेट बनाने के लिए कहा था। उपमुयमंत्री के पास 11 विभागों में पंचायत विभाग भी है। ऐसे में उनका विभाग होने के चलते यहां पर गांवों में जाकर पंचायत विभाग के जेई एस्टीमेट बनाने के लिए पैमाइश कर रहे हैं। मुख्य रूप से गली निर्माण, श्मशानघाट में शेड, चहारदीवारी, तालाब की चहारदीवारी के कामों के एस्टीमेट बनाने के लिए पैमाइश की जा रही है।
ग्रामीण दलबीर, जयभगवान, कर्ण सिंह, नसीब, महीपाल, अश्वनी ने कहा कि उपमुख्यमंत्री उचाना हलके से विधायक होने से यहां विकास कार्यों में तेजी आएगी। 40 से 50 लाख रुपये के एस्टीमेट विकास कार्यों के लिए बनाने का काम शुरू हो चुका है। गांव में कई ऐसी समस्याएं है जिनका कुछ हद तक समाधान इन एस्टीमेट में हो जाएगा। जो उम्मीद हलके के लोगों को दुष्यंत चौटाला से डिप्टी सीएम बनने के बाद हुई थी उस उम्मीद के अनुरूप कामों की शुरूआत हो चुकी है।
विज्ञापन

जल्द बन जाएंगे एस्टीमेट
पंचायत विभाग के जेई रविश कुमार ने कहा कि एक्सईएन के आदेश के बाद वह गांव में जाकर प्रमुख मांगों का एस्टीमेट बनाने के लिए पैमाइश कर रहे हैं। कम आबादी वाले गांव में 30 लाख तक तो बड़े गांव में 50 लाख रुपये तक के एस्टीमेट बनाने के लिए पैमाइश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें