जुलाना। बिजली निगम ने डिफाल्टर उपभोक्ताओं से निपटने के लिए पूरा प्रयास कर रही है। बिजली निगम की टीम लगातार गांव और शहर के डिफाल्टर उपभोक्ताओं से रूबरू होकर बकाया बिलों की रिकवरी करवाई जा रही है। जो उपभोक्ता बिजली के बिल नहीं भर रहे हैं उनके तुरंत कनैक्शन काटे जा रहे हैं। जिससे उपभोक्ताओं में हड़कंप मची हुई हैं और बिजली निगम कार्यालय पहुंचकर बकाया राशि भर रहे हैं। गत दिवस दक्षिण हरियाणा बिजली निगम की जुलाना सब डिवीजन के उपमंडल अधिकारी अशोक कुमार ने डिफाल्टर उपभोक्ताओं से निपटने के लिए एरिया इंचार्जों और लाइनमैन व सहायक लाइनमैन की बैठक ली है। जिसमें उपभोक्ताओं की तरफ निगम की खड़ी बकाया राशि की रिकवरी के लिए निर्देश दिए गए थे। उपमंडल अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि बताया था कि जुलाना सब डिवीजन की डिफाल्टिंग राशि लगातार बढ़ती जा रही हैं। जबकि बिजली निगम उपभोक्ताओं को समय पर पर्याप्त बिजली दे रहा हैं। उसके बाद भी जो उपभोक्ता बिजली का बिल नहीं भर रहे हैं। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी से एरिया इंचार्जों को साफ चेताया कि या तो बिजली बिलों की रिकवरी करवाएं या फिर डिफाल्टर उपभोक्ताओं के कनैक्शन काटे जाएं। जिसके बाद छह टीमें बिजली बिलों की रिकवरी के लिए बनाई गई हैं। इन टीमों द्वारा लगातार गांव व शहर में पहुंचकर रिकवरी करवा रही हैं और निगम की यह कार्यवाही तब तक जारी रहेगी जब तक बकाया राशि वसूल न की जाएं।
कर्मचारियों की मिटिंग ली गई थी जिसमें डिफाल्टिंग राशि की रिकवरी करने और ब्याज माफी योजना के लिए प्रेरित किया गया हैं। बिजली निगम की टीमों की कार्रवाही हरकत में आने के बाद अब डिफाल्टिंग उपभोक्ता बकाया राशि भर रहे हैं। जिन्होंने बकाया राशि नहीं भरी हैं उनके कनैक्शन काट दिए गए हैं। एक सप्ताह बाद फिर से काटे गए कनैक्शनों की जांच की जाएगी। अगर वे उपभोक्ता बिजली चोरी करते पाए गए तो उनके चोरी के केस बनाकर बिजली एवं सिंचाई थाना को प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए भेजे जाएंगे। जिसके बाद बिजली एवं सिंचाई थाना चोरी के रुपये तो भरवाएगी ही उसके अलावा बकाया राशि भी वसूल की जाएगी। -अशोक कुमार, एसडीओ बिजली निगम जुलाना।