फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जुलाना में 14 विकास कार्यों पर खर्च होंगे 67 करोड़

Fri, 08 Mar 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। जुलाना के विधायक अमरजीत ढांडा ने कहा कि जुलाना क्षेत्र का पिछड़ापन जल्द दूर होगा। उन्होंने कहा कि जुलाना क्षेत्र में 14 विकास कार्यों पर 67 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जुलाना में सोनिया स्कूल से ब्राह्मणवास गांव तक सड़क के निर्माण के लिए 20 करोड़ 86 लाख, खरकरामजी गांव में सीएचसी के भवन के निर्माण के लिए 13.67 करोड़ रुपये, जुलाना में गंदे पानी की निकासी का प्रबंध करने के लिए 7.91 करोड़ रुपये, जींद-गोहाना मार्ग से बराह खुर्द, खरकरामजी सड़क निर्माण के लिए 5.38 करोड़ रुपये, जींद-हांसी मार्ग से ईक्कस व गुलकनी तक सड़क रिपेयरिंग के लिए 5.15 करोड़ रुपये, चाबरी अप्रोच रोड, करसोला अप्रोच रोड़ व मेहरड़ रोड इन तीन सड़क मार्गों की रिपेयरिंग व चौड़ीकरण के लिए 4.70 करोड़ रुपये, सुंदर ब्रांच नहर पर पुल निर्माण के लिए आरडी 36476 के लिए दो करोड़ 18 लाख व आरडी 95511 के पुल निर्माण के लिए 2.67 करोड़ रुपये, सिवाह गांव से पिल्लूखेड़ा सड़क के रिपेयरिंग व चौड़ीकरण के लिए एक करोड़ 42 लाख रुपये, करसोला, सुंदरपुर व बूराहडेर में तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए करोड़ों रुपये खर्च होंगे। विधायक अमरजीत ढांडा ने बताया कि जितने विकार्य कार्य उनके समय में हुए हैं वह पिछले कई वर्षों में नहीं हुए हैं। जुलाना को उपमंडल का दर्जा दिलवाया गया और अब एसडीएम बैठने लगा है। लोगों के अपने तहसील के कार्यों के लिए जींद जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। राजा की गोहर का निर्माण कार्य करवाया गया जिससे दर्जनों गांवों के लोगों को लाभ मिला। जुलाना क्षेत्र में वर्षो से जलभराव से डूब रही फसलों की पानी निकासी के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर पाइप लाइन दबाकर समस्या का स्थाई प्रबंध किया गया है। हर वर्ष जुलाना क्षेत्र में बरसात का पानी खेतों में भर जाता था और हजारों करोड़ रुपये की फसलें खराब हो जाती थी। जिन गांवों में पानी का भराव होता था उन गांवों में भूमिगत पाइप लाइन दबाकर पाइप लाइन दबाई गई हैं और जलभराव से छुटकारा किसानों को मिल गया है। जुलाना क्षेत्र से समस्याओं को चलते किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें