23जेएनडी15-टीबी मरीजों को पोषक राशन वितरित करते हुए सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली। स्रोत कर्मचारी
जींद। नागरिक अस्पताल के टीबी विभाग में दंपती राजपति धारीवाल और उनके पति सूरज मान ने डॉ. पालेराम कटारिया की देखरेख में टीबी मरीजों को पोषक राशन वितरित किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली ने मरीजों को अपने हाथों से राशन दिया। डॉ. सुमन कोहली ने दंपती के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि टीबी मरीजों को उपचार के साथ पोषण संबंधी सहयोग मिलना भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आने की अपील की। इस अवसर पर राजपति धारीवाल ने सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर कोमल देशवाल, नर्स सुमन देवी, संदीप गोयत भी मौजूद रहे।