फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चुनौतियों से निपटने के लिए आत्मविश्वास जरूरी

विज्ञापन
फोटो 23जेएनडी17-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कसुहन में आयोजित कार्यशाला में बच्चों को जानका
विज्ञापन
जींद। मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं प्रारंभिक अंग्रेजी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कसुहन में सोमवार को किशोरियों के मानसिक व भावनात्मक विकास को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें कक्षा नौवीं से बारहवीं तक की छात्राओं ने भाग लिया। मंडलीय बाल कल्याण अधिकारी रोहतक व राज्य नोडल अधिकारी अनिल मलिक ने छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक बदलावों के बारे में जानकारी दी। अनिल मलिक ने कहा कि किशोरावस्था जीवन का संवेदनशील चरण है। इस दौरान तनाव, चिड़चिड़ापन, क्रोध और भावनात्मक उतार-चढ़ाव जैसी स्थितियां आ सकती हैं। ऐसे में छात्राओं को आत्मविश्वास, आत्मसम्मान और सकारात्मक सोच बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि साथियों का प्रभाव, दिखावे की प्रवृत्ति और सोशल मीडिया का अत्यधिक इस्तेमाल किशोरियों की एकाग्रता और व्यवहार को प्रभावित कर सकता है। सोच-समझकर निर्णय लेना और अपनी समस्याएं परिवार या विश्वसनीय व्यक्ति के साथ साझा करना जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें