फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोषण के साथ पढ़ाई भी उतनी ही जरूरी : सीडीपीओ

विज्ञापन
22जेएनडी04: पोषण भी पढाई भी कार्यक्रम में आंगनबाड़ी वर्कर से गतिवि​धियों का आयोजन करवाते हुए। स - फोटो : katra news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 22 से 24 दिसंबर तक प्रतिदिन सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक सफीदों रोड स्थित रविदास धर्मशाला में होगा।
सीडीपीओ सुमन ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इसका उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों के पोषण स्तर में सुधार करना, प्रारंभिक बाल शिक्षा को सुदृढ़ बनाना व कुपोषण जैसी गंभीर समस्या से प्रभावी रूप से निपटना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए पोषण के साथ-साथ शिक्षा भी अत्यंत आवश्यक है। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि वे जमीनी स्तर पर बच्चों और माताओं से सीधे जुड़ी होती हैं।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों की आयु के अनुसार संतुलित पोषण आहार उपलब्ध करवाने, स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने, गर्भवती महिलाओं व धात्री माताओं की उचित देखभाल व सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सही पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के विषय में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर सरोजबाला, सुपरवाइजर सीमा, कौशल्या, प्रेमलता, सुमन, रीना, ममता, दिव्या, प्रीति, तथा मुकेश, ज्योति मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें