फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नर्सिंग विद्यार्थियों ने सेवा, समर्पण और मानवता का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। बीरेंद्र सिंह कॉलेज ऑफ नर्सिंग में लैंप लाइटिंग एवं ओथ टेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह और चेयरपर्सन प्रेमलता सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह में बीएससी नर्सिंग, जीएनएम और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के नए विद्यार्थियों ने भाग लिया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने नर्सिंग सेवा से जुड़े दायित्वों को ईमानदारी, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ निभाने की शपथ ली। लैंप लाइटिंग के माध्यम से उन्हें नर्सिंग पेशे की सेवा भावना और जिम्मेदारियों से अवगत करवाया गया। जनरल सेक्रेटरी हरेंद्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि नर्सिंग केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने कार्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। इस अवसर पर डायरेक्टर नीरज शर्मा सहित कॉलेज स्टाफ और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें