09जेएनडी02: शहर के नागरिक अस्पताल में कार्यरत महिला नर्सिंग स्टाफ प्रदर्शन करते हुए। संवाद
सफीदों। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया की ओर से कुरुक्षेत्र के सिविल अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर के साथ अभद्र व्यवहार और आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में शहर के नागरिक अस्पताल में नर्सिंग स्टॉफ ने हड़ताल कर विरोध जताया। नर्सिंग एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को शहर के अस्पताल में स्टॉफ नर्सों ने सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे की पेन डाउन (कार्य बंद) हड़ताल रखी। उन्होंने कहा कि एक महिला के उच्च पद पर बैठते हुए दूसरी कामकाजी महिलाओं और देश की बेटियों के खिलाफ टिप्पणी करना बेहद निंदनीय है। इससे पूरे नर्सिंग समाज की भावनाओं और उनके सम्मान को ठेस पहुंची है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि रेणु भाटिया को अपने बयान पर समस्त नर्सिंग कैडर से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। संवाद