फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आठ कोरोना पॉजिटिव मिलने के साथ संक्रमितों की संख्या पहुंची 294

विज्ञापन
महिला के स्वास्थ्य की जानकारी लेती महिला स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जिले में अब तक 294 लोगों में कोरोना संक्रमित पाया गया है। हालांकि इनमें से 165 लोग ठीक हो चुके हैं। वीरवार को आठ लोगों को पॉजिटिव पाया गया। अब तक कोरोना से जिले में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। वीरवार को नारा गांव निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अर्बन एस्टेट निवासी व्यक्ति के संपर्क में आने से उसका बेटा भी संक्रमित मिला है। अब उसके संपर्क में आने से उसकी पत्नी भी संक्रमित पाई गई है। वहीं जाजवान गांव निवासी 29 वर्षीय युवक, गांव शादीपुर निवासी 25 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाए गए हैं। शादीपुर निवासी एक अन्य युवक भी पॉजिटिव के संपर्क में आने से संक्रमित हो गया है। इसके आधार पर युवक के परिजनों व जानकारों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें युवक की पांच वर्षीय तथा तीन वर्षीय बेटियां पॉजिटिव मिली हैं। गांव खरकबूरा निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम ने बताया कि वीरवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली रिपोर्ट में आठ लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें अधिकतर मामले कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से ही हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें