उचाना। शहर के लितानी रोड पर फाटक के आसपास नपा टीम द्वारा अतिक्रमण हटाया गया। यहां पर सड़क किनारे लगाई गई रेहड़ियों के साथ-साथ दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। एमई भूपेंद्र अहलावत, जेई सत्यवान नपा टीम के साथ अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया।
एमई भूपेंंद्र गिल ने कहा कि पहले भी कई बार अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी जा चुकी है। जिन्होंने बार-बार चेतावनी देने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया ऐसे दुकानदारों, रेहड़ी लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए अतिक्रमण को हटाया गया। जो भी दुकानदार भविष्य में सड़क पर सामान रख कर, रेहड़ी लगा कर अतिक्रमण करेगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। एसडीएम गुलजार मलिक, नपा सचिव विक्रमजीत द्वारा कई बार बाजारों में जाकर दुकानदारों को अतिक्रमण न करने के लिए आह्वान करने के साथ-साथ चेतावनी भी दी जा चुकी है।