फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अब दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनवाने वालों को नहीं जाना पड़ेगा पीजीआई

Thu, 16 Nov 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
फिजि​शियन डॉ. मनजीत की ओपीडी के बाहर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। नागरिक अस्पताल में दिव्यांगता प्रमाणपत्र और नौकरियों के लिए मेडिकल करवाने वाले लोगाें को अब पीजीआई रोहतक या मेडिकल कॉलेज अग्रोहा नहीं जाना पड़ेगा। स्वास्थ्य निदेशालय ने रोहतक के नागरिक अस्पताल से फिजिशियन डॉ. मनजीत की ड्यूटी जींद के नागरिक अस्पताल में लगा दी है। नागरिक अस्पताल की एकमात्र फिजिशियन डॉ. विनीता दो महीने की छुट्टी पर चल रही हैं। इस कारण यहां लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
नागरिक अस्पताल में एकमात्र फिजिशियन डॉ. विनीता दो महीने की छुट्टी पर चली गईं। नागरिक अस्पताल में फिजिशियन नहीं होने के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। किसी भी मरीज की ईसीजी केवल फिजिशियन ही देख सकते हैं। इसके अलावा नौकरियों के लिए मेडिकल करवाने के लिए फिटनेश प्रमाणपत्र पर भी फिजिशियन के हस्ताक्षर होते हैं।
विज्ञापन

वहीं दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनवाने के लिए फिजिशियन की जांच जरूरी होती थी। पिछले 15 दिन से नागरिक अस्पताल में फिजिशियन नहीं थे। इस कारण सभी मरीजों को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा या फिर पीजीआई रोहतक भेजा जाता था, जिससे लोगों का समय व धन दोनों खराब होते थे।
सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य निदेशालय से दो महीने के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में फिजिशियन की नियुक्ति की मांग की थी। अब स्वास्थ्य निदेशालय ने रोहतक से फिजिशियन डॉ. मनजीत को डेपुटेशन पर जींद के नागरिक अस्पताल भेज दिया है। अब मरीजों को रोहतक पीजीआई या फिर मेडिकल कॉलेज अग्रोहा नहीं जाना पड़ेगा, उनकी जांच नागरिक अस्पताल में ही हो जाएगी।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल जींद में रोहतक से फिजिशियन डॉ. मनजीत की ड्यूटी लगा दी गई। इससे मरीजों को काफी लाभ होगा। फिजिशियन नहीं होने से मरीजों को काफी परेशानी हो रही थी।
-डॉ. गोपाल गोयल, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें