फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात की देखभाल के लिए शुरुआत के 28 दिन बेहद अहम : डॉ. गोपाल

Thu, 16 Nov 2023 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद नर्सिंग की छात्राएं व अन्य महिलाएं।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। नागरिक अस्पताल में बुधवार को राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल व प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र कादियान ने की। यह अभियान 15 से 21 नवंबर तक चलाया जाएगा।

सीएमओ डॉ. गोपाल गोयल ने कहा कि नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए शुरुआत के 28 दिन बेहद अहम होते हैं। शिशुओं का विशेष ख्याल रखना चाहिए। वरना कई गंभीर बीमारियों की जद में शिशु आ सकते हैं। शिशुओं को बाहर का दूध नहीं पिलाना चाहिए। पीएमओ डॉ. जितेंद्र कादियान व डॉ. राजेश भोला ने कहा कि नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल के प्रति जन जागरूकता के लिए 15 से 21 नवंबर तक नवजात शिशु सप्ताह मनाया जा रहा है। इस विशेष सप्ताह का उद्देश्य नवजात स्वास्थ्य के महत्व को सुदृढ़ करना, शिशु मृत्यु दर को कम करना है। उन्होंने बताया कि नवजात को जन्म के तुरंत बाद न नहलाएं। जन्म के तुरंत बाद नवजात का वजन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन्म के एक घंटे के भीतर मां का दूध पिलाएं। छह माह तक शिशु के स्तनपान कराएं। नियमित रूप से संपूर्ण टीकाकरण कराएं। शिशु को सर्दी से बचाएं। शिशु का कमरा प्रदूषण रहित हो। जच्चा-बच्चा घर से बाहर कम ही निकलें। छोटे बच्चों को नवजात शिशु से दूर रखें। स्तनपान कराते समय मां मास्क जरूर पहनें। शिशु को छूने से पहले अपने हाथों को धोएं। नवजात की नाभि सूखी एवं साफ रखें। इस अवसर पर प्रवीण कु मार, सुनील सैनी, संजय, सतीश, मोहित व कोमल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें