फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नरवाना में पेयजल किल्लत से अब मिलेगी राहत

Thu, 08 May 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी40: भाखड़ा मेन लींक नहर में चल रहा पानी। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। पिछले करीब एक महिने से पानी की किल्लत से लोग काफी परेशान थे, लेकिन अब शहर में सब एरिया में पानी पहुंचाने की व्यव्स्था बनाई हुई है। इसके सभी वार्डो में एक दिन छोड एक दिन और एक समय को पानी इलाके के हिसाब से पहुंचाया जा रहा है, ताकि लोगों को पानी से सबंधित कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

पहले भाखड़ा मेन लींक नहर में पानी का लेवल सामान्य तौर पर 1500 क्युसेक तक आता है लेकिन यह कम होकर 300 क्युसेक हो गया था लेकिन यह अब बढ गया है जो अब 870 क्यूसेक हो गया है। पानी का लेवल बढ़ जाने से पानी की किल्लत में कुछ हद तक राहत मिली है। वहीं शहर में पानी की व्यवस्था बारे जब जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ नवीन कुमार मुंडे से बात की तो उन्होंने बताया कि भाखड़ा मेन लिंक नहर में पानी का लेवल बढ़ा तो है और इससे कुछ हद तक राहत भी मिली है। पहले पानी लेने के लिए नहर पर वॉटर पंपों के साथ पानी खिंचना पड़ता था, क्योंकि नहर में पानी का स्तर कम होने की वजह से पानी का दबाव कम होता है और अपने आप पानी पाइपों में नहीं पहुंच पाता, अब पानी का लेवल बढ़ने पर नहर पर रखे हुए वाटर पंप हटा दिए है, क्योंकि अब बूस्टिंग स्टेशन पर लगी मोटर से पानी मिल रहा है। मुंडे ने कहा कि लेकिन यह पानी कब तक ऐसे ही आएगा यह पता नहीं तो इसको ध्यान में रखते हुए शहर में पानी शेड्यूल वैसे ही रहेगा एक दिन छोड़ एक दिन ताकि शहरवासियों को लंबे समय तक पानी मिलता रहे। मुंडे ने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से पानी आपूर्ति के लिए शहर के नेहरू पार्क व गुरथली बूस्टिंग स्टेशन पर दो-दो सबमर्सिबल लगवा दिए हैं। उन्हें लंबे समय तक चलाया जाता है, ताकि वाटर टैंकों में पानी की कमी न हो और शहरवासियों ग्रामीण एरिया में पानी की किल्लत न हो। वहीं उन्होंने कहा कि सभी लोगों को यह भी समझने की जरूरत है कि हम जरूरत के अनुसार ही पानी का प्रयोग करें व्यर्थ में पानी को न बहाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें