15जेएनडी07: टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर सीवरेज मेनहॉल को ठीक करने के लिए किया गया कार्य। संवाद
उचाना। शहर की जिन सड़कों पर सीवरेज मैनहोल के ढक्कन सड़क से नीचे हैं, उन्हें जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से सड़क के बराबर किया जा रहा है। काफी लंबे समय से वाहन चालकों की ओर से यह मांग की जा रही थी। रजबाहा रोड, रेलवे रोड, टेलीफोन एक्सचेंज रोड समेत कई सड़कों पर इस तरह की परेशानी का सामना वाहन चालकों को करना पड़ रहा था।
अब जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा वाहन चालकों, राहगीरों की मांग को पूरा करते हुए जहां-जहां सड़क का लेवल सीवरेज मैनहोल से कम है, वहां काम शुरू कर दिया है। मंदीप, सुनील, राजा, जगबीर ने कहा कि इससे हादसे होने का डर रहता है। राहगीर भी गिरकर चोटिल होते-होते बचते हैं। दो पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी होती है। जन स्वास्थ्य विभाग के जेई पुनीत साहू ने कहा कि जिस सड़क पर मैनहोल के ढक्कन का लेवल सड़क से कम की जानकारी मिली है, वहां पर सड़क के बराबर लेवल करने का काम किया जा रहा है। आठ जगहों पर सीवरेज मैनहोल के ढक्कनों का लेवल सही किया जा चुका है।