फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अब गायनी वार्ड के पास मिलेगी जच्चा और बच्चा को एंबुलेस सुविधा

Sun, 28 Sep 2025 08:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
27जेएनडी34: गायनी वार्ड तक एंबुलेंस पहुंचाने के लिए बनाए जाने वाले रास्ते के लिए पहुंची ईंट व अ - फोटो : samvad
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। इसके चलते अब गायनी वार्ड के पास ही एंबुलेंस पहुंचाने के लिए काम शुरू किया है। पहले गायनी वार्ड को पुरानी बिल्डिंग से नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया था ताकि महिलाओं को उपचार के लिए परेशानी न हो।
विज्ञापन

महिलाओं के लिए अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने के क्रम में अब ऑपरेशन वार्ड और ऑपरेशन के बाद जच्चा और बच्चा को ठहराने के लिए वार्ड बनाए गए हैं। अब गायनी वार्ड के पास ही चार फीट चौड़ा नया गेट बनाने का काम शुरू किया गया है ताकि डिलीवरी के बाद महिलाओं को एंबुलेंस के लिए मुख्य गेट तक जाने में परेशानी न हो।
सीधे गायनी वार्ड के पास ही एंबुलेंस सुविधा जच्चा और बच्चा को उपलब्ध करवाई जाए। पहले जच्चा व बच्चा को अगर एंबुलेंस से जाना होता तो उसे सिटी स्कैन सेंटर के पास बने गेट पर जाना पड़ता था या फिर पुरानी बिल्डिंग में इमरजेंसी के आगे एंबुलेंस को खड़ा करना पड़ता था।
विज्ञापन

गायनी वार्ड तक एबुलेंस न पहुंचने से गर्भवती महिलाओं को परेशानी हो रही थी। अब निर्णय लिया गया है कि सीटी स्कैन के पीछे बने पार्क से रैंप को जोड़ा जाएगा। इसके लिए करीब 20 मीटर लंबी सड़क बनेगी। रैंप की मुख्य खिड़की तोड़ कर बड़ा दरवाजा लगाया जाएगा। इससे गाड़ी सीधे मुख्य द्वार तक पहुंचेगी और गर्भवती महिलाओं को स्ट्रेचर पर आसानी से ले जाया जा सकेगा।

गायनी वार्ड के पास गेट लगाया जाएगा। इसका कार्य अंतिम चरण में है। यहां गेट बनने से जच्चा व बच्चे को सीधे तौर पर एंबुलेंस सुविधा मिल जाएगी। वहीं इमरजेंसी वार्ड को 20 बेड का बना दिया गया है। फिटिंग कार्य जारी है। जल्द ही इमरजेंसी वार्ड पहले की तरह ही सुचारु हो जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. रघुवीर पुनिया, पीएमओ, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें